News UpdateUttarakhand

गौतम कपूर नीट परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 109वीं रैंक प्राप्त कर शहर के टॉप स्कोरर बने

हरिद्वार। हरिद्वार में आकाश इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी, गौतम कपूर ने नीट 2020 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 109 प्राप्त कर शहर व इंस्टीट्यूट को गौरवान्वित किया है। उन्होंने 720 अंकों में से 700 अंक प्राप्त किए। नीट देश में प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। इसके परिणाम आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित किए गए।
गौतम कपूर को बधाई देते हुए आकाश चैधरी, डायरेक्टर एवं सीईओ, आकाश एजुकेशनल सर्विसेस लिमिटेड (एईएसएल) ने कहा, ‘‘हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि हमारे विद्यार्थी गौतम कपूर ने नीट 2020 जैसी कठिन प्रवेश परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसका श्रेय हमारे विद्यार्थी की कड़ी मेहनत, उसके माता-पिता व इंस्ट्रक्टर के सहयोग को जाता है, जिन्होंने उसके पूरे सफर में उसका मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों को मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए हमारी गुणवत्तायुक्त शिक्षा मशहूर है। मैं गौतम कपूर को शुभकामनाएं देता हूँ।’’ गौतम कपूर ने इस बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत व परीक्षा के लिए आकाश के नीट परीक्षा के इंस्ट्रक्टर्स द्वारा दी गई शानदार कोचिंग को दिया। यह परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। नीट की परीक्षा द्वारा एमबीबीएस एवं बीडीएस तथा अन्य कोर्सों के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।
नीट 2020 में सर्वोच्च 3 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आकाश इंस्टीट्यूट के हैं, जिन्होंने इसके क्लासरूम शिक्षण एवं दूरस्थ शिक्षण के माध्यम से तैयारी की। इस साल इस परीक्षा में 15.97 लाख विद्यार्थी बैठे, इसलिए अंश की यह उपलब्धि उल्लेखनीय है।

Related Articles

Back to top button