AdministrationHealthUttarakhand

जनपद के प्राइवेट हॉस्पिटलों में गर्भवती माताओं एवं बच्चों के टीकाकरण के संबंध मे बैठक की गई आहूत

देहरादून। आज दिनांक 14 अक्टूबर, 2022 साय 3:00 बजे जनपद के प्राइवेट हॉस्पिटलों  (प्रसव एवं टीकाकरण सेवा प्रदाता) में गर्भवती माताओं एवं बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून की अध्यक्षता में IMA, IAP & FOGSI के पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई।
    बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज उप्रेती, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ वंदना सेमवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनएचएम डॉ निधि रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सी एस रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कैलाश गुंजियाल, अध्यक्ष IMA डॉ आलोक सेमवाल, अध्यक्ष IAP डॉ राजीव श्रीवास्तव, प्रतिनिधि FOGSI, डॉ राधिका रतूड़ी, सचिव IAP डॉक्टर तनवी खन्ना, स्टेट SMO WHO, NPSP डॉ विकास शर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button