AdministrationNews UpdateUncategorized

वरिष्ठ पत्रकार नरेश मनोचा ने सूचना महानिदेशक को लिखा पत्र

देहरादून। सूचना विभाग द्वारा सितम्बर माह 2022 में न्यूज पोर्टल्स को विज्ञापन जारी करने हेतु टेण्डर आमंत्रित किये गये थे लेकिन आज 5 माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी अभी तक उक्त टेण्डर प्रक्रिया लंबित चली आ रही है। उक्त विज्ञापन टेण्डर प्रक्रिया को जल्द से जल्द अंतिम रूप देते हुए न्यूज पोर्टल्स को विज्ञापन हेतु अनुबंधित करने की मांग को लेकर वरिष्ठ पत्रकार नरेश मनोचा ने सूचना महानिदेशक को पत्र लिखा। उन्होंने सूचना महानिदेशक से मांग की, कि विभाग द्वारा टेंण्डर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिये जाने में हो रहे विलम्ब के कारण न्यूज पोर्टल्स अनुबधित नहीं हो पा रहे हैं जिस कारण पत्रकारों के हित प्रभावित हो रहे हैं। इसलिये जल्द से जल्द पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यूज पोर्टल्स को विज्ञापन हेतु अनुबंधित किया जाये।

Related Articles

Back to top button