AdministrationNews UpdateUttarakhand

22 साल बाद जेल विभाग में हुए बम्पर प्रमोशन

देहरादून। पुष्पक ज्योति, महानिरीक्षक, कारागार ने बताया कि कल दिनांक 11 अप्रैल 2022 को कारागार विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात कर्मी सुदर्शन कुमार की डीपीसी की गयी और उनका प्रमोशन आरक्षी चालक के पद पर हुआ।*
      उल्लेखनीय है कि विगत 22 वर्षों के बाद कारागार विभाग में किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मी का प्रमोशन आरक्षी चालक के पद पर हुआ है। इससे पूर्व 28 मार्च 2022 को 22 वर्ष बाद ही 11 हेड वार्डर डिप्टी जेलर पद पर पदोन्नत हुए थे। महानिरीक्षक, कारागार का पद ग्रहण करने के पश्चात श्री पुष्पक ज्योति ने लम्बे समय से अटकी पदोन्नित प्रक्रिया को सुचारू किया। यह भी एक कीर्तिमान है कि 22 वर्षों में पहली बार कारगार विभाग में इतने व्यापक स्तर पर कर्मियों की पदोन्नति हुई है।
     कुछ समय पूर्व लगभग 06 वर्षों के पश्चात 37 वार्डर का हेड वार्डर पद पर प्रमोशन भी हुआ था।

Related Articles

Back to top button