crimeNews UpdateUttarakhand

बाइक सवार पर तमंचे से फायर

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ से अहमदपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार एक व्यक्ति पर तीन बाइक सवारों की ओर से तमंचे से फायर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मेहरबान निवासी हलवाहेड़ी शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ से भारापुर जा रहा था। आरोप है कि कुछ दूरी पर जाकर तीन बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया। तमंचे से उसके ऊपर फायर कर दिया। छर्रे उनके कमर में लगे हैं। हालांकि मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। शनिवार को पुलिस एक्सरे कराएगी। तब मामले का पता चल पाएगा कि आखिर छर्रे ही लगे हैं या कुछ और कहानी है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आसपास के लोगों से गोली चलने के संबंध में पूछताछ की गई है। किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी है। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button