EntertainmentUncategorized

फिल्म अभिनेत्री Esha Gupta का हुआ एक्सिडेंट, मुंबई पुलिस ने की मदद

नई दिल्लीl फिल्म अभिनेत्री इशा गुप्ता (Esha Gupta) ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि मुंबई में लीलावती अस्पताल के पास एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी हैंl इसके बाद मुंबई पुलिस ने हरकत में आकर कानून के अनुरूप कार्यवाही की हैंl

इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त किया हैंlइशा गुप्ता का एक्सीडेंट हालांकि बड़े स्तर पर नहीं हुआ था और ना ही उन्हें कोई बड़ी चोट आई हुई थीl हालांकि इसके बाद भी इशा ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारने वाली गाड़ी की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी और मुंबई पुलिस को टैग कर लिखा, ‘मुझे मदद चाहिए, मुंबई पुलिस मेरी मदद करिएl इस कार ने मेरी गाड़ी को लीलावती अस्पताल के पास पीछे से बहुत जोर से टक्कर मारी हैंl’इसके बाद मुंबई पुलिस ने इस बात का तुरंत संज्ञान लिया और उन्होंने सोशल मीडिया पर इशा गुप्ता को उत्तर देते हुए लिखा, ‘हमने आपकी बात सुन ली हैंl आप हमें आपका नंबर मैसेज में भेज दीजियेl’ इसके कुछ देर बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस को कार्यवाही करने के लिए आभार व्यक्त किया हैंl इशा गुप्ता ने इसके बाद मुंबई में चल रहे फैशन शो में भाग लिया और उन्होंने रैंप वाल्क भी कियाlइशा गुप्ता हाल ही में फिल्म टोटल धमाल में नजर आई थीl इस फिल्म में उनकी भूमिका को सभी ने पसंद किया थाl इशा गुप्ता बॉलीवुड की अग्रणी कलाकार मानी जाती है और उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया हैंl

Related Articles

Back to top button