Uttarakhand

दून पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल की तस्करी करते हुए दो आरोपियों { मां -बेटा} को किया गिरफ्तार

देहरादून।  वर्तमान समय में जनपद में नशे को जड़ से समाप्त करने व शराब तस्करों के *विरुद्ध  द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर द्वारा थाना एवं चौकी क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर सुबह-शाम लगातार चेकिंग अभियान व संभावित क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है। पटेल नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान, लाखों रुपए की नशीले कैप्सूल प्रतिबंधित अवैध  की तस्करी करते हुए 02 अभियुक्त { मां -बेटा} को उस समय गिरफ्तार*
किया गया  जिस समय पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी। कबाड़ी बाजार पुल से ब्रह्मपुरी लोहिया नगर के पास चेकिंग के दौरान *दो व्यक्तियो को चेकिंग के लिए रोका तो उनके  पास   दो कट्टो में 7200 नशीले कैप्सूल प्रतिबंधित बरामद हुए। जिसका मौके पर अभियुक्त गणों के पास कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए इसे दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आरोपियों का नाम व पता तथा पुलिस द्वारा उनके पास से बरामदगी का विवरण निम्न प्रकार से है-
1- *सोनू पुत्र स्वर्गीय इनाम निवासी दुर्गा मंदिर के पास ब्रह्मपुरी थाना पटेलनगर उम्र 26 वर्ष*
2- *अनीशा उस निशू पत्नी स्वर्गीय इनाम निवासी दुर्गा मंदिर के पास ब्रह्मपुरी थाना पटेलनगर उम्र 38 साल*
——————
*बरामदगी विवरण*
******************
1- *अभियुक्त सोनू से- 15 डिब्बे नशीले कैप्सूल कुल 2160 कैप्सूल*
 2- *अभियुक्त अनीशा से- 35 डिब्बे नशीले कैप्सूल कुल 5040 कैप्सूल*
——————
*कुल नशीले कैप्सूल- * 7200 नशीले कैप्सूल*

Related Articles

Back to top button