Uncategorized

डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर किया महिला से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

हरिद्वार : एक महिला ने डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के लिए कहने पर उसके साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी डाक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया कि शिवलोक कॉलोनी निवासी डॉक्टर आदेश कुमार ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर डॉक्टर ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि डॉक्टर उसके साथ तीन महीने तक दुष्कर्म करता रहा। महिला के मुताबिक उसने जब शादी के लिए कहा तो डॉक्टर ने शादी से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट भी की। यही नहीं पुलिस या किसी और को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन वह अभी पकड़ से बाहर है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button