Uttarakhand

दो साल से फरार चल रहे पोक्सो एक्ट के एक हजार रूपये ईनामी बदमाश को पुलिस ने नैनीताल से किया गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस द्वारा वर्तमान में  इनामी/ वांछित/गैंगस्टर अपराधियो की गिरफ्तारी व उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही किये जाने संबंधी सम्पूर्ण प्रदेश में एक वृहत अभियान चलाया जा रहा है, जिस पर उक्त प्रकार के अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को इनामी/वांछित/ गैंगस्टर अपराधियो की गिरफ्तारी व उन पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम का गठन किया गया । टीम द्वारा थाना कोतवली नगर के समस्त इनामी अपराधियो के संबंध में गैर जनपद/राज्यो में पतारसी/ सुरागरसी कर पुलिस सूत्रों को सक्रिय किया गया था, इसी क्रम में दिनाँक 8 दिसंबर 2019 को टीम को सूचना मिली कि इनामी अपराधी सिद्धान्त कुमार उर्फ सिद्धार्थ चौधरी वर्तमान समय मे नैनीताल में है, इस सूचना पर उच्चाधिकारी गणो को अवगत कराकर टीम नैनीताल के लिए रवाना की गई तथा नैनीताल पहुचकर अभियुक्त की तलाश प्रारम्भ की गई, पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि इनामी अपराधी सिधांत नैनीताल के होटल कोरोनेशन में ठहरा है।  जिस पर  टीम द्वारा तत्काल होटल में दबिश देकर इनामी सिधांत को गिरफ्तार किया गया  तथा देहरादून कोतवाली नगर लाया गया, और माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button