News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

शनिवार को बाजार खुला रहेगा, व्यापारी अपवाहों पर ध्यान न देंः मैसोन

देहरादून। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक हुई जिसमे यह तय किया गया कि सरकार द्वारा बंदी का कोई आदेश न आने की वजह से कल शनिवार को सभी बाजार खुले रहेंगे। कोई भी व्यापारी बाजार बंदी की झूठी अफवाओ पर ध्यान न दे।

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि मेरा उन सभी संगठनों से भी निवेदन है कि कृपया व्यापारिक हितों को देखते हुए बाजारों में बंद की झूठी अफवाह न फैलाएं। व्यापारियों की भावनाओ का आदर करंे। व्यापारी पहले ही बहुत आर्थिक तंगी से जूझ रहा हैं उसे और ज्यादा परेशान न करें। वर्चुअल मीटिंग में अलग-अलग बाजारों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीयो ने भाग लिया जिसमे मुख्य संरक्षक पृथ्वी राज चैहान, अशोक वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, राजीव सच्चर, महासचिव पंकज दिदान, सहसचिव अनिल आनंद, कोषाध्यक्ष राकेश किशोर गुप्ता, संरक्षक रवि मल्होत्रा, सुशील अग्रवाल, तेज प्रकाश तलवार, हरीश गुप्ता, विश्वनाथ कोहली, संतोष कोहली, ऑर्गेनाइजेर सेकेरेट्री विनय नागपाल आदि शामिल रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button