News UpdateUttarakhand

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने किया महिलाओं को जागरूक

देहरादून। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की देहरादून शाखा द्वारा महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रकल्प संतुलन लिंग समानता कार्यक्रम के स्वाभिमान मुहिम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
नृत्य के माध्यम से माँ दुर्गा की स्तुति को किया गया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी ऋतंभरा भारती ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा यदि सामाज में नारी की स्थिति को सुधारना है नारी अपनी गरिमा को पुनः प्राप्त करना चाहती है तो उसे स्वयं को जानना होगा अपने आत्मबल को बढ़ाना होगा तभी वह सशक्त हो पाएगी और यह केवल ब्रह्मज्ञान द्वारा ही सम्भव है। आशुतोष महाराज जी का कथन है यदि नारी को अपनी नियति के अंधेरों का समूल नाश करना है तो वह आत्मबल का आह्वान करे अपनी आत्मिक ज्योति को प्रकट करें और ब्रह्म ज्ञान ही वह सनातन माध्यम है। वैदिक काल या पौराणिक काल में इसी ब्रह्म ज्ञान को अर्जित कर स्त्रियों ने सामाज में अपना सुरक्षित व सम्मानित स्थान बनाया था इनके आध्यात्मिक ओज के सामने जल थल और नभ भी नत मस्तक हुए ब्रह्म वादिनी सुलभा, सती अरुंधति, माता अनुसूइया, सावित्री इसके सशक्त उदाहरण है साथ ही नृत्य नाटिका एवं प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से भी महिलाओं को जागरूक किया गया। भारी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम का लाभ उठाया।

Related Articles

Back to top button