News UpdateUttarakhand

विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा

देहरादून। भाजपा महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की अध्यक्षता में महानगर के सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में महानगर प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देशों पर महानगर भाजपा की सभी विधानसभा में राष्ट्रीय एवं प्रदेश की पदाधिकारियों का प्रवास कार्यक्रम है। जिसमें वैश्विक महामारी कोरोना को ध्यान में रखते हुए बैठक स्थल में पूरी तरह सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही अपेक्षित पदाधिकारी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे।
महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र दमें 20 जुलाई को 11 बजे, रायपुर विधानसभा क्षेत्र में 21 जुलाई 11 बजे, राजपुर विधानसभा में 23 जुलाई 4 बजे, धर्मपुर विधानसभा में 24 जुलाई को 3 बजे तथा कैंट विधानसभा में 24 जुलाई को 4 बजे यह बैठक संपन्न कराई जाएंगी।  इससे पूर्व बैठक में महापौर सुनील उनियाल गामा ने सभी मंडल अध्यक्षों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना संकट में सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने अपने क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। हरेला पर्व में जिस उत्साह से वृक्षारोपण हुआ वह प्रशंसनीय है। बैठक का संचालन दोनों महामंत्री रतन सिंह चैहान और सतेंद्र नेगी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री नीरु देवी, महानगर उपाध्यक्ष बृजलेश गुप्ता, प्रदेश पुष्पा बर्तवाल, महानगर सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीर सिंह पंवार, संजीव वर्मा, मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, धर्मपाल रावत, पूनम ममगाईं, सुभाष यादव, विशाल गुप्ता, बबलू बंसल, विजेंद्र थपलियाल, राजीव गुरंग, पूनम नौटियाल, अशोक राज पंवार, विजय भट्ट, श्याम पंत, महेश जगूड़ी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button