PoliticsUttarakhand

धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा तथा अन्य दलों को छोडकर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली

देहरादून।   प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत ंिसह बिष्ट के प्रयास से धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा तथा अन्य दलों को छोडकर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
हरीश रावत के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्री अर्जुन सिंह राणा, पूर्व प्रधान मझकोट  जयेन्द्र प्रसाद सेमवाल, पूर्व प्रधान कमान्द  भगवान सिंह मेहर, प्रधान कण्डार गांव श्री दीवान सिंह पडियार एवं पूर्व प्रधान जामणी  बु़िद्धलाल एवं उनके साथियों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाते हुए कहा कि  अर्जुन सिंह राणा, पूर्व प्रधान मझकोट  जयेन्द्र प्रसाद सेमवाल, पूर्व प्रधान कमान्द श्री भगवान सिंह मेहर, प्रधान कण्डार गांव  दीवान सिंह पडियार एवं पूर्व प्रधान जामणी बु़िद्धलाल एवं उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में शािमल होने से आगामी विधानसभा चुनाव में धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को इसका लाभ अवश्य मिलेगा। उन्होने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका विषेशकर ग्रामीण व गरीब आदमी त्रस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पिछले पांच साल के शासन में राज्य का विकास ठप्प हो चुका है। राज्य का कर्मचारी वर्ग परेशान है। पिछली कांग्रेस सरकार के समय जिन जनहित की योजनाओं को शुरू किया गया था भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया। राज्य की जनता भाजपा के कुशासन से उबरना चाहती है तथा एकबार फिर से कांग्रेस को सत्ता सौंपकर राज्य में विकास को आगे बढाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाली की संख्या में और इजाफा होगा।
पूर्व विधायक प्रतिनिधि  अर्जुन सिंह राणा, पूर्व प्रधान मझकोट  जयेन्द्र प्रसाद सेमवाल, पूर्व प्रधान कमान्द  भगवान सिंह मेहर, प्रधान कण्डार गांव  दीवान सिंह पडियार एवं पूर्व प्रधान जामणी  बु़िद्धलाल के साथ शामिल होने वाले लोगों मे राजेन्द्र सिंह, मनोज लाल, विजेन्द्र प्रसाद सेमवाल, परसमणी सेमवाल, चमन लाल, ओमप्रकाश भट्ट, गौरव लाल, राजेन्द्र सिंह, कुलवदीप महर, अतर ंिसह सेनवाल, रमेश प्रधान, राकेश्ज्ञ लाल, रोहित रावत, नवीन रांगड, अतर लाल, गिरीश रतूडी, दिनेश लाल, वीर ंिसह चैहान, संदीप चैहान, राकेश्ज्ञ ंिसह, बुद्धि सिंह, मदन बढान आदि ने कंाग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, हिम्मत सिंह बिष्ट, मोहन काला सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button