Uttarakhand

देवप्रयाग से हिल टॉप ब्रांड शराब बॉटलिंग प्लांट हटाने की मांग, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

ऋषिकेश। देवप्रयाग में हिल टॉप ब्रांड शराब के बॉटलिंग प्लांट के विरोध में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि देवभूमि को सरकार शराब में डुबोने का काम कर रही है।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को घाट चौक पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता दीपक जाटव और पार्षद जगत सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान देव भूमि के रूप में पूरे विश्व में है। यहां चार धाम और गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। मगर, राज्य सरकार इस प्रदेश को शराब में डुबोने का काम कर रही है। अलकनंदा और भागीरथी के जिस पवित्र संगम को लेकर देवप्रयाग की पहचान होती है, उस देवप्रयाग का नाम अब शराब की बोतल पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस शर्मनाक कृत्य से उत्तराखंड का नाम धूमिल हो रहा है। उन्होंने तत्काल इस बॉटलिंग प्लांट को बंद कराने की मांग की है। प्रदर्शन में पार्षद देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, अरविंद भट्ट, एकांत गोयल, मुकेश जाटव, सनी प्रजापति आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button