News UpdateUttarakhand

उक्रांद 51 सीटों पर ही उतार पाया उम्मीदवार

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल राज्य की सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतार पाया। उक्रांद को प्रत्याशी नहीं मिले, इसलिए दल सिर्फ 51 सीटों पर ही उम्मीदवार उतार पाया। दो सीटों पर सहयोगी दलों को समर्थन देने की घोषणा दल ने की है। शेष सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई।
रानीखेत से दल ने तुला सिंह तड़ियाल और मसूरी से शकुंतला रावत को प्रत्याशी घोषित किया। प्रतापनगर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी पंकज व्यास को समर्थन दिया है। पंकज व्यास पूर्व में उक्रांद के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं। बाद में उन्होंने उक्रांद को छोड़ दिया था। उक्रांद ने लालकुआं सीट पर सीपीआई एमएल के प्रत्याशी को समर्थन दिया। इसके अलावा शेष बची 17 सीटों पर किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई।
बताया जा रहा है कि इन शेष बची 17 सीटों पर उक्रांद को चुनाव लड़ने के लिए उपर्युक्त प्रत्याशी ही नहीं मिले।

Related Articles

Back to top button