Uncategorized

केरल के कॉलेज में राष्‍ट्रगान का अनादर करने पर छात्र निलंबित

कोच्‍चि के मुवात्‍तुपुझा स्‍थित निर्मला कॉलेज में राष्‍ट्रगान का अनादर करने वाले छात्र पर सख्त कार्रवाई की गयी। क्‍लास में राष्‍ट्रगान के दौरान, स्‍टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) का नेता बताए जाने वाले बीए थर्ड इयर के छात्र का गैरअनुशासित रवैया सामने आया जिसके बाद कॉलेज से उसे सस्‍पेंड कर दिया गया है। हालांकि एसएफआई ने असलम सलीम को अपना नेता मानने से इंकार कर दिया।
27 फरवरी को स्‍टाफ काउंसिल के सुझाव पर प्रिंसिपल ने बीए थर्ड इयर के स्‍टूडेंट सलीम को सस्‍पेंड कर दिया। वीडियो में राष्‍ट्रगान के प्रति असलम का असम्‍मानित रवैया देखा जा सकता है। अन्‍य छात्रों को परेशान करते हुए तस्‍वीरें लेने की कोशिश कर रहा था।

इसके तुरंत बाद असलम के खिलाफ वीडियो के साथ कांग्रेस-संबंद्ध केरल स्‍टूडेंट्स यूनियन (KSU) ने पुलिस शिकायत दर्ज करायी। कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल ने बताया कि उसे शुक्रवार को सस्‍पेंशन नोटिस दिया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एसएफआई ने असलम को अपना नेता मानने से इंकार कर दिया है।

Related Articles

Back to top button