News UpdateUttarakhand

जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती तत्काल की जाए

हरिद्वार। आचार संहिता लागू होने से पूर्व जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने पंचायत चुनाव की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक ली। डीएम ने कहा कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती तत्काल की जाए। मतदान स्थलों पर बिजली, पानी, रैम्प आदि व्यवस्थाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश बैठक में दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रकार की लेखन सामग्री उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए एक चेक लिस्ट तैयार की जाए और उसी अनुसार लेखन सामग्री उपलब्ध कराएं।
गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी नोडल अधिकारियों और प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में स्ट्रांग रूम का निर्माण, संचार व्यवस्था, आबकारी की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करना, यातायात की व्यवस्था, सड़कों का रखरखाव, आपदा प्रबन्धन, चिकित्सा सम्बन्धी व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए। पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये कितने कार्मिकों की आवश्यकता पड़ेगी, इस विषय पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव को हमें एक चरण में सम्पन्न कराना है, उसी अनुसार योजनाबद्ध ढंग से कार्मिकों की व्यवस्था करनी होगी। कार्मिकों को प्रशिक्षण दिये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि चाहे मतपत्रों की गिनती का प्रशिक्षण हो या अन्य के सम्बन्ध में एक चार्ट तैयार करते हुये उसी अनुसार प्रशिक्षण दिया जाए।इस मौके पर एडीएम पीएल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, भगवानपुर वैभव गुप्ता, नूपुर वर्मा, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, सहायक परियोजना निदेशक नलनीत घिल्डियाल, उद्योग महाप्रबन्धक पल्लवी गुप्ता, एआर कोआपरेटिव राजेश चैहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरआर थपलियाल, एआरटीओ रश्मि पन्त, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल, लोनिवि ईई सुरेश तोमर, आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button