News UpdateUttarakhand

पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव

रुद्रपुर। चैकी रम्पुरा क्षेत्र आम के बगीचे में पेड़ पर मजदूर का शव लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसारर शनिवार की सुबह किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि भदईपुरा में आम के बगीचे में पेड़ पर एक व्यक्ति लटका है। व्यक्ति के पेड़ पर लटका देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना पर चैकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी अपने साथ कांस्टेबल अमित जोशी व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया और आस पास के लोगों से जानकारी ली। चैकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त भदईपुरा निवासी 45 वर्षीय अब्दुल अजीज पुत्र अब्दुल हमीद के रूप में हुई। मृतक फेरी लगाकर गैस चूल्हे मरम्मत का काम करता था। चैकी प्रभारी के मुताबिक मृतक की पत्नी भी सिडकुल की किसी कंपनी में काम करती है। पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि जांच कर रही है। परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा आत्महत्या या किसी ने मारकर लटकाया है।

Related Articles

Back to top button