National

दशहरे के मौके पर अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के 850 किसानों का 5.5 करोड़ का कर्ज चुकाने की, की घोषणा

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दशहरे के मौके पर उत्तर प्रदेश के 850 किसानों का 5.5 करोड़ का कर्ज चुकाने की घोषणा की है। उनकी यह दरियादिली देश में मिसाल बनेगी। अभिनेता नाना पाटेकर भी महाराष्ट्र के विदर्भ में सूखा पीड़ित किसानों की मदद की मुहिम चला रहे हैं। शुक्रवार को अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए किसानों के कर्ज चुकाने के फैसले की जानकारी दी। 76 साल के अभिनेता ने उप्र के 850 किसानों की पहचान कर ली गई है और उनका 5.5 करो़ड़ रुपये से ज्यादा का बकाया कर्ज चुकाया जाएगा। इस काम में संबंधित बैंकें मदद कर परोपकार में हाथ जुटाएंगी।

पहले 44 शहीदों के परिवारों को दी थी आर्थिक सहायता  अमिताभ बच्चन ने हाल ही में सरकारी एजेंसियों के माध्यम से 44 परिवारों को चुना था, जिनके प्रियजनों ने देश की खातिर शहादत दी थी। उनके प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इन परिवारों को नकद राशि दी गई थी। बिग बी ने ब्लॉग में लिखा कि वह ‘संतोषषजनक अनुभव’ रहा था। महाराष्ट्र के इन 44 परिवारों को यह मेरी छोटी-सी मदद थी। देश के अन्य हिस्सों के लोगों की भी मदद की जाएगी।’ अभिताभ ने बताया कि 350 किसान जो कर्ज नहीं चुका पा रहे थे, उनके कर्ज चुकाए जा चुके हैं, ताकि उन्हें खुदकुशी करने से रोका जा सके।

अजीत सिंह की भी मदद  अभिताभ ने बताया कि ‘कौन बनेगा करोड़पति कर्मवीर’ अजीत सिंह की भी वह मदद करेंगे। सिंह लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेले जाने से बचाने में जुटे हैं। इसके अलावा बिग बी सरबनी दास रॉय को भी योगदान देंगे। रॉय मानसिक रूप से बीमार लोगों की मदद करती हैं।

Related Articles

Back to top button