45 युवाओं का डाक कांवड़ दल हरिद्वार रवाना

देहरादून। शिवाजी मार्ग, कांवली रोड से 45 युवाओं का डाक कांवड़ दल आज हरिद्वार के लिए भक्तिभाव एवं उत्साह के साथ रवाना हुआ। मोहल्ला समिति कांवली रोड की आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांवड़ दल को हरी झंडी दिखाकर विनोद कुमार एडवोकेट, एसआईआर कमेटी सदस्य उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस नेरवाना किया। इस दौरान डाक कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर विनोद कुमार एडवोकेट ने कांवड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कांवड़ियों की जिम्मेदारी है कि यात्रा के दौरान यातायात एवं व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक का प्रयोग न करें तथा नशे और शराब से पूरी तरह दूर रहें। विनोद कुमार ने कहा कि युवाओं को सामाजिक सद्भाव, संविधान और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने आरक्षण के विरोध को लेकर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि युवाओं को नफरत एवं सामाजिक विभाजन की राजनीति से दूर रहकर संविधान में मिले अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक होना चाहिए। विनोद कुमार एडवोकेट एआईआर कमेटी सदस्य उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने एआईआर जैसी विचारधारा के खिलाफ बौलते हुए कहा कि एआईआर वेश्या कि तरह समाज को प्रदूषित कर रही है एआईआर से युवाओं को सावधान रहने कि जरूरत है और एआईआर देश से आरक्षण खत्म करने का माहौल तैयार कर रही है बस्तियों मे एआईआर का प्रवेश मत होने दो। कार्यक्रम में अजय प्रधान, मनोज चौधरी, सोमपाल वाल्मीकि, राधेश्याम, आर्यन प्रधान, पप्पी चौधरी, राजपाल प्रधान, बिलासी राम राव, वसीम अली, ताहिर अली सहित मोहल्ला समिति के अनेक सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




