PoliticsUttarakhand

कांग्रेसजनों ने अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन किये अर्पित

देहरादून। कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश कार्यालय में शहीद भगतसिंह, राजगुरू एवं सुखदेव के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद करते हुए अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। प्रदेष कांगे्रस कमेटी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने तीनों क्रान्तिकारियों को उनकी शहादत पर नमन करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा पूर्वक याद किया।
इस अवसर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने तीनों महान क्रान्तिकारियों को प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि इन तीनों महानायकों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देशवासियों के आजादी के सपने को साकार किया। तीनों शहीदों के देश के प्रति समर्पण ने राष्ट्र के जनमानस को गहराई तक प्रभावित किया। इन महान नायकों की रहनुमाई में देश ने न केवल आजादी की लड़ाई लड़ी अपितु देश के नौजवानों को स्वतंत्रता आन्दोलन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित कर देने जैसे कार्यों केा अंजाम देने में सफलता पाई। हम सब को मिलकर उनके बताये हुए रास्ते पर चल कर एक शक्तिशाली भारत एवं समाज के निर्माण के उनके सपने को साकार करने के लिए अपनी सहभागिता निभानी है यही उन्हें हमारे सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, ताहिर अली, डाॅ0 आर.पी. रतूडी, गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव शोभाराम, ललित भद्री, संदीप चमोली, कुलदीप चाौधरी, अजय रावत, मोहन काला, अनुराधा तिवारी, सोमवती देवी, आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button