News UpdateUttarakhand

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चारधाम यात्रा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

देहरादून। गढ़वाल दौरे से लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने चारधाम यात्रा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार को घेरा है।
करन माहरा 12 दिन के गढ़वाल दौरे के बाद देहरादून लौटे। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान से स्थानीय व्यक्तियों को होने वाली कठिनाई को लेकर राज्य सरकार को घेरा। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का कोई ध्यान नहीं रखा है। चारधाम यात्रा में यात्रियों के हितांे की सुरक्षा रामभरोसे है। प्रदेश सरकार सिर्फ चारधाम यात्रा को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी करने के सिवा कुछ नही कर रही है। वहीं यह भी माना जा रहा है कि अपने गढ़वाल दौरे के बाद करन माहरा ने कई जिलों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान नए प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button