News UpdateUttarakhand

कांग्रेस नेता ने पड़ोसी की दुकान का बोर्ड फाड़ा, गिरफ्तार

हरिद्वार। एक व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नेता संजय सैनी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर आरोपी कांग्रेसी नेता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी नेता ने ही पड़ोसी व्यापारी का बोर्ड फाड़ने का पहले वीडियो बनवाया और फिर खुद ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार अपर रोड स्थित हरिबोल रेस्टोरेंट के बाहर सीढ़ी लगाकर लस्सी व्यापारी व कांग्रेस नेता संजय सैनी ने दुकान पर लगा बोर्ड क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले की शिकायत कोई और करता तो बात दूसरी थी, लेकिन बोर्ड फाड़ने वाले संजय सैनी ने बोर्ड फाड़ते हुए पहले पूरा वीडियो बनवाया और फिर उसे खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद दुकान के मालिक जगत रावत को घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंच संजय सैनी की शिकायत की। कोतवाली पुलिस सैनी को पकड़कर कोतवाली लाई। कोतवाली हरिद्वार प्रभारी राजेंद्र कठैट ने बताया कि कोतवाली लाने पर भी संजय सैनी पीड़ित पक्ष से भिड़ने को तैयार हो रहा था। जिसके बाद तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब उसे सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button