News UpdateUttarakhand

प्रवेशोत्सव में राशन किट व किताबें वितरित की

विकासनगर। राजकीय इंटर कॉलेज छरबा देहरादून में बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के पश्चात आज प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के क्षेत्रों से छात्र छात्राओं ने कक्षा 6 से 9 तक 35 बच्चों ने प्रवेश लिया।
इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को राशन किट के साथ-साथ पुस्तकें भी वितरित की गई। प्रवेश उत्सव में बोलते हुए प्रधानाचार्य रामबाबू विमल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विद्यालय में भौतिक एवं मानवीय संसाधनों की कोई कमी नहीं रखी गई हैस प्रवेश समिति सदस्य विनोद कुमार पाठक, अनूप कुमार अग्निहोत्री, मोहिनी यादव ने प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के पत्रों की आवश्यक जांच कीस
पुस्तकालयाध्यक्ष मनोज राणा ने कक्षा 6 से 8 तक के उपस्थित छात्र छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित करवाई। प्रवेश उत्सव समारोह का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र सिंह बुटोइया ने किया। इस अवसर पर मनमोहन सिंह चौहान, महेश कुमार ओझा, प्रेम प्रकाश शुक्ला, शिवप्रसाद खंतवाल, राजेंद्र सिंह नेगी, मेहरबान सिंह कैंतूरा, मनोज रावत, रीना चौहान, कांता रावत, अंकुश चौहान, गोपाल सिंह, रघुनाथ सिंह, मंजुला, अनीशा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button