News UpdateUttarakhand

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल बोरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री अग्रवाल ने कहा देश की राजनीति में यह एक अपूरणीय क्षति है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मोतीलाल वोरा ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने कई वर्षों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने के बाद राजनीति में प्रवेश किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button