News UpdateUttarakhand

वरिष्ठ नेता मोहन लाल बौंठियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन लाल बौंठियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है।
विधानसभा अध्यक्ष ने मोहन लाल बौंठियाल के निधन पर दुख जताते हुए कहा उन्होनें सरकार व संगठन में विभिन्न पदों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कियाद्य वह हमेशा अपनी बेबाकी और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। उनका निधन पार्टी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने हमेशा मृदुभाषी व सादगी के साथ अपना जीवन जिया। उन्होंने जीवन पर्यंत समाज को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Related Articles

Back to top button