News UpdateUttarakhand

रंगोली रंगों के माध्यम से अपनी बात कहने का सशक्त माध्यमः डाॅ. बत्रा

हरिद्वार। स्थानीय एस.एम.जे.एन. काॅलेज में ‘आज युवा चेतना पखवाड़े’ के अन्तर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 28 प्रतिभागियांे ने प्रतिभाग किया जिसमें टीम 1 में शबनम एम.ए. प्रथम व आमिर बी.ए. प्रथम, टीम 2 में कु. निधि, कु. गुंजन पाण्डेय, कु. नवनीत कौर, कु. युक्ता गुजराल, कु. ज्योति समस्त बी.एससी तृतीय, टीम 3 में कु. खुशी जैन, कु. सौम्या अग्रवाल, कु. खुशी केशवानी, कु. शगुन गोयल, कु. अक्षिता गोस्वामी, कु. विधि गौतम, कु. साक्षी, कु. आकांक्षा समस्त बी.काॅम. प्रथम, टीम 4 में कु. मनीषा अग्रवाल, कु. नविशा अग्रवाल, कु. किरण, कु. पूजा समस्त बी.ए. प्रथम, टीम 5 में गौरव बंसल बी.काॅम., टीम 6 में कु. निधि यादव, कु. आरती रावत, कु. रीतिका सिंह समस्त बी.काॅम. प्रथम, टीम 7 में संतोष, अजय कुमार समस्त एम.ए. तृतीय तथा टीम 8 में कु. रिया बड़ेवाल, कुलदीप व कु. अफशाना समस्त बी.काॅम. पंचम सेमेस्टर सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रतिभाग किया।
रंगोली प्रतियोगिता में अनवांडेट टच टीम को ज्यूरी स्पेशल पुरस्कार दिया गया, इसके अतिरिक्त कोरोना वारियर्स व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की रंगोली बनाने वाली टीम 2 टीम 5 ने प्रथम स्थान, नो ड्रग्स एण्ड नो चाईल्ड लेवर व स्टाॅप रेप की रंगोली बनाने वाली टीम 3 व टीम 4 ने द्वितीय स्थान तथा पीकाॅक विद लेडी व फेस्टिवल रंगोली बनाने वाली टीम 1 व टीम 7 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम 8 को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
निर्णायक मण्डल की अहम् भूमिका का निवर्हन सी.ए. चित्रा नाहटा, सी.ए. नितिन कुमार भटनागर, डाॅ. विनीता चैहान, अंकित अग्रवाल, पंकज यादव आदि ने किया।
इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने समस्त प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगोली की कला परम्परागत भारतीय कला देहातों से निकलकर शहरों तक में छायी हुई है। रंगोली केवल रंग नहीं अपितु अपनी बात कहने का सशक्त माध्यम भी है। डाॅ. बत्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपने-अपने संदेशों को रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, वैभव बत्रा, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय, हेमवंती पोखरिया, संजीत कुमार, होशियार सिंह चैहान आदि ने अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button