Uttarakhand

सीएम ने विधानसभा में सर्वदलीय व कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को विधानभवन देहरादून में विधानसभा मंडल की सर्वदलीय व कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष जनसमस्याओं को लेकर जो मुद्दे उठाएगा, सरकार उनका पूरी तैयारी के साथ जवाब देगी। उन्होंने विपक्ष से अपील की है कि सत्र के शांतिपूर्ण ढंग से संचालन में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने सदन को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए आश्वस्त भी किया है।

Related Articles

Back to top button