News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

खाद्यान्न व अन्य सामग्री पहुंचाने के अभियान में भाजपा 1,18,300 लोगों तक पहुंची 

देहरादून। कोरोना महामारी के कारण जारी लॉक डाउन में जरूरतमंदों तक खाद्यान्न व अन्य सामग्री पहुंचाने के अभियान में भाजपा 31 मार्च तक 1,18,300 लाभार्थियों तक पहुंची है।
28 मार्च से शुरु किए गए इस अभियान के दौरान मंगलवार तक 84,385 भोजन पैकेट, 12,540 खाद्यान्न व अन्य सामग्री के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर मोदी रसोई भी संचालित की जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भाजपा द्वारा गरीब, असहाय व बुजुर्गों तक खाद्यान्न व अन्य आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ा गया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री केयर में अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग करने की अपील भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button