National

एक महिला पत्रकार ने एमजे अकबर के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी

नई दिल्ली । MeToo प्रकरण को लेकर सुर्खियों में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का केस किया हुआ है। इस मामले में मंगलवार को दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान प्रिया रमानी के समर्थन में एक महिला पत्रकार ने एमजे अकबर के खिलाफ गवाही दी। महिला पत्रकार ने कोर्ट में कहा कि 1997 में जब वह एक अखबार में काम कर रही थी तब अकबर ने उसका यौन उत्पीड़न किया था।

       बता दें कि एमजे अकबर के साथ एक अखबार में काम करने वाली महिला ने ट्विटर पर मी टू अभियान के तहत उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद अन्य महिलाओं ने भी अकबर के खिलाफ ऐसे ही आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद एमजे अकबर को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।  इसके बाद एमजे अकबर ने महिला पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का केस किया। इस मामले में प्रिया रमानी अपना बयान दर्ज करा चुकी हैं। प्रिया रमानी ने कोर्ट में कहा था कि जब एक अकबर अखबार में संपादक थे तो उससे उन्होंने साक्षात्कार में निजी सवाल पूछे थे। वह उस समय सिर्फ 23 साल की थीं, जब एमजे अकबर ने साक्षात्कार के लिए एक होटल में बुलाया था।

Related Articles

Back to top button