Uttarakhand

राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत आल ताई अहोम स्टुडेंट यूनियन  के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में आल ताई अहोम स्टुडेंट यूनियन  के सदस्यों ने भेंट की। उन्होंने बताया उनके द्वारा पूरे देश मे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिये राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों का भ्रमण किया जा रहा है। अब तक उनके द्वारा 22 प्रदेशों एवं 6 केन्द्र शासित प्रदेशों का भ्रमण कर वहां के मुख्यमंत्री/राज्यपाल/उपराज्यपाल से भेंट कर अपने इस अभियान की जानकारी दी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने ताई अहोम छात्र संघ के सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वृक्षारोपण के प्रति आम जनमानस को प्रेरित करने के लिये किया जा रहा प्रयास पर्यावरण के प्रति जागरूकता के प्रसार में मददगार होगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण वास्तव में समय की आवश्यकता है। वृक्षारोपण से जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने, मिट्टी के कटाव को रोकने तथा भूमि की जल शोधन क्षमता को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा इस प्रकार की सामाजिक जन जागरूकता के प्रयास समाज के लिये प्रेरणा का भी कार्य करते हैं। इस अवसर पर स्टुडेंट यूनियन असम के अध्यक्ष श्री वसंत गगोई, अरूणांचल के  मोनिया बामें तथा नागालैण्ड के विनोटो सोहे उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button