News UpdateUttarakhand

उत्तराखण्ड रंणबांकुरों की भूमिः जेपी नड्डा

उत्तरकाशी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी प्रचार को धार देने के लिए उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उत्तरकाशी पहुंच उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद कर की। जेपी नड्डा ने कहा कि वे ममता की प्रतीक थीं। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड को वीर भूमि भी बताया।
जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, कुछ लोग गंगा-यमुना की आरती और पूजा कर रहे हैं। ये लोग वही हैं, जिनके हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और है। ये वही लोग हैं, जो राम मंदिर निर्माण के विरोधी थे। पर, इन्हें देखकर उन्हें खुशी हो रही है कि इसी बहाने भारतीय संस्कृति को तो जाना। उन्होंने कहा विकास करने वाली केवल भाजपा ही है।उन्होंने कहाकि आयुष्मान योजना से सालाना पाांच लाख रुपये का इलाज किया जा रहा है। ये दुनिया की सबसे बड़ा हेल्थ योजना है। उन्होंने ये भी कहा कि सैन्य धाम उत्तराखंड में बन रहा है। जेपी नड्डा ने कहा कि 15 लाख रुपये की व्यवस्था की पर्वत माला योजना के तहत हिमाचल और उत्तराखंड को बडा लाभ होगा। रोपवे का काम चल रहा है। रोपवे योजना पर्यटन, तीर्थाटन और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। आलवेदर रोड विकास का रास्ता है।जेपी नड्डा ने कहा कि गंगोत्री और यमुनोत्री विधानसभा से भाजपा के अगले एक दशक के विकास का खाका है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अपना रिपोर्ट कार्ड नहीं रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब के मर्म को समझा औरलाकडाउन में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के खाते में धनराशि दी। उज्ज्वल गैस कनेक्शन से महिला सशक्तिकरण हुआ है।

Related Articles

Back to top button