News UpdateUttarakhand

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने जन्मदिन पर कुष्ठ रोगियों को फल व राशन वितरित किया

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कोविड वैश्विक महामारी के प्रकोप के कारण आज अपना जन्मदिन सादगी पूर्वक मनाया। विधानसभा अध्यक्ष ने सोमेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। श्री अग्रवाल ने भजन गढ़ स्थित कुष्ठ रोग आश्रम में पहुंचकर कुष्ठ रोगियों को फल, राशन सामग्री, मास्क एवं सेनीटाइजर वितरित किए। इस दौरान श्री अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधे भी रोहित किये।
विधानसभा अध्यक्ष ने  निर्णय लिया था कि वह अपना जन्मदिन सादगी पूर्वक मनायेंगे जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान भी किया था कि वह कोई भी फ्लेक्स एवं हार्डिंग ना लगाएं।विधानसभा अध्यक्ष के आह्वाहन पर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया साथ ही ऋषिकेश मंडल में युवाओं के द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने  उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।श्री अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद एवं स्नेह हमेशा उन्हें मिलता रहा है।
इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, मंडल महामंत्री सुमित पवार, सभासद सुभाष चैहान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप शर्मा, प्रभात उनियाल, संजय बहुगुणा, मंजीत डबराल, आदित्य बिजलवान, राहुल भट्ट,  किशोर शर्मा, पार्षद शिव कुमार गौतम, ऋषि राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button