News UpdatePoliticsUttarakhandजन संवादसिटी अपडेट

लाॅकडाउन में भाजपा ने दो लाख से भी अधिक लाभार्थियों तक पहुंच बनाई

देहरादून। कोरोना संकट के कारण जारी लॉक डाउन में जरूरतमंदों तक खाद्यान्न व अन्य सामग्री पहुंचाने के अभियान में भाजपा ने 2 अप्रैल तक दो लाख से भी अधिक लाभार्थियों तक पहुंच बनाई है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर प्रदेश भाजपा ने 28 मार्च से असहाय, गरीब, बुजुर्ग व जरूरतमदों के लिए खाद्यान्न व अन्य सामग्री पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस अभियान की प्रतिदिन प्रदेश स्तर पर समीक्षा की जा रही है। भाजपा अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने अभियान की समीक्षा के लिए गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व कुमायूं मंडल में दूसरे महामंत्री राजू भंडारी को सौंपी है। प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट केंद्र को भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान गुरुवार तक  पार्टी कार्यकर्ता 216,044 लोगों तक पहुंचे हैं। इस दौरान 166,391 भोजन पैकेट, 17,518 खाद्यान्न व अन्य सामग्री के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर मोदी रसोई भी संचालित की जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री केयर में अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button