News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

देहरादून। थाना सहसपुर क्षेत्रांतर्गत चैकी सभावाला पुलिस ने 7.23 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गठित पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति अनीस पुत्र सलीम निवासी बड़ी मस्जिद सहसपुर के पास से हिंदू वाला पुल सभावाला से अवैध स्मैक 7.23 ग्राम बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। जिसे मंगलवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस टीम में एसआई किशन देवरानी चैकी प्रभारी सभावाला, सिपाही इरशाद, नवीन कोहली, दीपक चैहान, नीरज, कैलाश शामिल थे।

Related Articles

Back to top button