Uncategorized

बारिश के दौरान भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे हुआ बंद

उत्तरकाशी: बारिश के दौरान भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है। सड़क को खोलने के लिए एनएच की टीम जुट गई।

बुधवार की रात को हुई बारिश के कारण डाबरकोट के पास भूस्खलन सक्रिय हो गया। रात ही ओजरी के पास डाबर कोट में हाईवे बंद हो गया।  सितंबर माह में भी डाबरकोट के पास भूस्खलन होने से यह सड़क करीब एक माह तक बंद रही।

बुधवार रात को हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आ गए। अभी भी हाईवे नहीं खुल पाया। एनएच की टीम हाईवे खोलने में जुटी हुई है। साथ ही मौके पर पुलिस भी मौजूद है।

Related Articles

Back to top button