Uttarakhand

चलती कार में लगी आग

देहरादून। आज दिनांक  25.6. 2020 को समय करीब 12:30 बजे चौकी आशारोड़ी  को सूचना मिली थी एक गाड़ी में आरटीओ चेक पोस्ट के पास में आग लग गई है इस सूचना पर तुरंत चौकी से पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया तो एक मर्सिडीज नंबर uk 07 d335 मर्सिडीज जी. एल. इ  में आग लग गई थी जानकारी करने पर मर्सिडीज शोरूम के मैकेनिक जावेद जो कि मौके पर मौजूद मिले ने बताया कि यह कार कल सर्विस के लिए आई थी आज की सर्विस पूरी हो गई थी तो ट्रायल के लिए इसे यहां लेकर आए थे वापस जा रहे थे तो इसमें अचानक आग लग गई आग के कारणों का पता नहीं चल पाया मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की मदद से कार में लगी आग को बुझाया गया कार के मालिक राजू वर्मा(पंजाब ज्वेलर्स,राजपुर रोड) को इसकी सूचना दी गयी ।

Related Articles

Back to top button