News UpdateUttarakhand

गौरीकुंड हाईवे पर स्कूटी खाई में गिरने से भाई-बहन की मौत

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे पर हुए सड़क हादसे में भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों स्कूटी से जा रहे थे। तभी अचानक उनका वाहन अनिंयंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुप्तकाशी निवासी रोहित सिंह(18 वर्ष) पुत्र नरेंद्र सिंह और उसकी बहन मेघा(20वर्ष) पुत्री दर्शन सिंह स्कूटी पर सवार होकर गुप्तकाशी से फाटा की ओर जा रहे थे। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुप्तकाशी से करीब दस किलोमीटर आगे ब्यूंगाड के पास अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर तीन सौर मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरफ के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को सड़क मार्ग तक लाया गया। पुलिस के मुताबिक दोनो शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों चचेरे-भाई बहन थे।

Related Articles

Back to top button