News UpdatePoliticsUttarakhand

भाजपाइयों ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर व्यक्त की खुशी

ऋषिकेश। देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर है। शुक्रवार को भाजपाइयों ने विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मनाया।
शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता आईडीपीएल सिटी गेट पर एकत्रित हुए। उन्होंने एक दूजे को मिष्ठान खिलाकर द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर खुशी का इजहार किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का जीवन सदैव संघर्षशील रहा। उन्होंने पार्षद के रूप में अपना सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। आज वह देश की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गई। मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरभद्र अरविंद चौधरी, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल, किसान मोर्चा जिला मंत्री अविनाश सेमल्टी, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राज कुमार भारती, आरती दुबे, निर्मला उनियाल, सुनीता भंडारी, गीता मित्तल, माया घले, राहुल कुकरेती, प्रताप राणा, प्रवीण थपलियाल, उषा चौहान, शशि सेमल्टी, दिनेश शर्मा, मोहन भट्ट, शशि राणा, रंजीत, रविंद्र शर्मा, पूनम देवी, गणेशी पयाल, कमल देव, सुशील शर्मा, राज कोठारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button