News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

पदक विजेताओं को सम्मानित किया

ऋषिकेश। माउंट लिट्रा जी स्कूल भानियावाला के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सोमवार को विद्यालय में पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया।
सोमवार को भानियावाला के माउंट लिट्रा जी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बीते रोज देहरादून में हुई जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वालों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य केएल दीक्षित ने बताया कि देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में वेदांश रमोला, शिफा, पवनी ठाकुर, सांची नेगी, अक्ष रावत ने अलग-अलग कैटेगरी में स्वर्ण पदक, जूनियर वर्ग में अनिरुद्ध मेहर, अनमोल रमोला ने रजत पदक, अक्षत, शिखर, कौशल ने कांस्य पदक जीता है। कहा कि विद्यालय के कोच इमरान सिद्धकी बच्चों को बेहतर ट्रेनिंग दे रहे हैं। विद्यालय प्रबंधक पूरण सिंह वर्मा ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button