News UpdatePoliticsUttarakhandसिटी अपडेट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत ने स्वतंत्रता दिवस पर देश व प्रदेश वासियों को बधाई व शुभ कामनाएँ दी। श्री भगत ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों व आजादी के आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वालों को याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। यह दिन हमारे लिए प्रेरणा का दिन है जब हम पिछले वर्षों में स्वतंत्र भारत की यात्रा पर नजर डालते हैं और यह भावी मार्ग को लेकर चिंतन करते हैं। आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के नेतृत्व में चले आंदोलन, क्रान्तिकारियों के बलिदानों, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आई एन ए सहित लाखों ज्ञात अज्ञात भारतवासियों का योगदान है ,जिनकी स्मृति को हमारा प्रणाम है। श्री भगत ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल व सशक्त नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व में सिरमौर राष्ट्र होगा। श्री भगत ने कहा कि कोविड महामारी के खघ्लिाफ चल रही हमारी लड़ाई, महामारी पर नियंत्रण तक जारी रहेगी, यह भी हमारा संकल्प है।
उन्होंने कहा कि हमें इस दिन प्रदेश के विकास के अपने संकल्प को दोहरते हुए इसे देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में चल रहे कार्यों पर चिंतन करते भावी रणनीति बनाने का अवसर देता है।
—————————————————-

Related Articles

Back to top button