Uttarakhand

बाटाघाट  के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

देहरादून।  थाना मसूरी को सूचना मिली कि बाटाघाट  के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है।  उक्त सूचना पर थाना मसूरी व फायर ब्रिगेड मसूरी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।  पुलिस टीम द्वारा रस्सों की सहायता से नीचे उतरकर कार में फंसे 4 व्यक्तियों को खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया,  जहां से डॉक्टर द्वारा उनमें से  एक  युवक मनोज गुप्ता  को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।  कार में सवार चारों युवक सहसपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं तथा देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आ रहे थे तभी बाटाघाट के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।  कार सवार अन्य तीन  युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Related Articles

Back to top button