Uttarakhandसिटी अपडेट

मानवाधिकार संगठन ने बच्चों को परीक्षा सामग्री वितरित की

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा विजय पार्क स्थित मातृ मंडल सेवा भारती संस्थान में वहां पर शिक्षा ग्रहण कर रहे जरूरतमंद बच्चों को आगामी परीक्षा हेतु परीक्षा सामग्री वितरित की। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने बच्चों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। सचिन जैन ने कहा कि परीक्षा में बैठने वाले सभी विद्यार्थियों को मैं ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।
सेवा भारती में पढ़ा रहे अध्यापकों ने आप सभी का मार्गदर्शन किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सब उनके अमूल्य वचनों और परामर्श से प्रेरणा पाकर इस चुनौतीपूर्ण वातावरण में तनाव रहित होकर परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने अपने विचार रखते हुए और बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कह कि हमारे सभी विद्यार्थी परीक्षा के कठिन समय में चिंता रहित होकर पूरे आत्मविश्वास से परीक्षा दें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। कड़ी मेहनत से आप अपने परिवार, स्कूल और देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर राहुल चैहान, हरिशंकर अग्रवाल, शशांक गुप्ता, रेखा रावत, गीता वर्मा, राजकुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।
—————————————————

Related Articles

Back to top button