News UpdateUttarakhand

यातायात नियमों का पालन करने को जागरूक किया

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश में यातायात पुलिस और एआरटीओ उत्तरकाशी की संयुक्त टीम की ओर से टैक्सी यूनियन के पदाधिकारिंयों, वाहन चालकों तथा वाहन स्वामियों के साथ गोष्ठी कर उन्हें यातायात नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
पुलिस की ओर से 32वें सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत चलाये जा रहे यातायात जनजागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा व निरीक्षक यातायात पुलिस शंकर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में यातायात पुलिस और एआरटीओ के कर्मचारियों ने टैक्सी यूनियन ज्ञानसू में गोष्ठी आयोजित कर यूनियन के पदाधिकारियों, वाहन स्वामियों, चालको को यातायात व सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान वाहनों को ओवर स्पीड में न चलना, नशे की हालात में वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न करने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करने आदि यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। गोष्ठी में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी समेत बड़ी संख्या में वाहन चालक, वाहन स्वामी और पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button