Uncategorized

अक्षय के बाद अब आमिर ने भी फिल्म ‘मुगल’ करने से किया मना

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। पहले खबरें आई थी कि आमिर सुभाष की फिल्म ‘मुग़ल’ में नजर आएंगे। लेकिन उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आई उन्होंने फिल्म अभिनय करने की बजाय उन्होंने फिल्म को को-प्रोड्यूस करने का विचार किया।
बता दें, फिल्म की कहानी टी-सीरीज के मालिक और गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार के दिल के बेहद करीब हैं। पिछले साल मार्च 2017 में टी-सीरीज ने ट्विटर पर ट्वीट करके फिल्म की अनाउंसमेंट की इसके बाद अक्षय ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, ‘टी-सीरीज के साथ मेरा एसोसिएशन मेरी पहली फिल्म से शुरू हुआ वो संगीत के सम्राट थेंष अब उनकी कहानी जानिए #Mogul, गुलशन कुमार की कहानी।

निर्देशक सुभाष कपूर अक्षय के साथ ‘जॉली एल एल बी 2’ में काम कर चुके हैं।अभिनेता ने फिल्म साइन कर दी थीं लेकिन मेकर्स के साथ हुई अनबन के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी और साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दी। गुलशन कुमार एक माध्यम वर्गीय परिवार से थे। अपनी मेहनत और लगन से मुंबई में उन्होंने म्यूजिक कंपनी कड़ी कर दी थीं लेकिन एक दिन माफिया गैंग के कुछ लोग मिलाकर उनकी ह्त्या कर देते हैं। फिल्म की कहानी इसी मुद्दे को दर्शाएगी।

Related Articles

Back to top button