News UpdateUttarakhand

पौड़ी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी पर गिरी गाज, निदेशालय में अटैच

पौड़ी। जिला पंचायत पौड़ी में अध्यक्ष और अपर मुख्य अधिकारी के बीच की तनातनी में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी पर गाज गिर गयी। विवादों के चलते एएमए को निदेशालय अटैच कर दिया गया है। करीब 8 माह के कार्यकाल के बाद उन्हें दूसरी बार निदेशालय अटैच किया गया। वहीं जिला पंचायत पौड़ी में फिर से प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी की तैनाती कर दी गयी है।
पौड़ी की जिला पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह की कार्यशैली को लेकर शुरू से ही असहज थीं। पौड़ी में बतौर अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह अगस्त 2021 में तैनात हुए। लेकिन पौड़ी में उन्हें 4 दिनों तक नियुक्ति नहीं दी गयी। मामला काफी गरमाने के बाद आनन-फानन में तेज सिंह को पदभार तो दिया गया लेकिन इसके 13 दिन बाद ही उन्हें निदेशालय अटैच भी कर दिया गया। फिर तेज सिंह इस मामले में कोर्ट की शरण में गए। कोर्ट के आदेशों के बाद तेज सिंह ने पौड़ी जिला पंचायत में अक्टूबर 2021 से पुनः कार्यभार संभाला। लेकिन अब उनके और अध्यक्ष के बीच तनातनी और तीखी हो गयी। बीते 26 फरवरी को अध्यक्ष शांति देवी ने तेज सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। जिसमें उन्होंने कहा कि तेज सिंह मनमाने तरीके से काम करते हैं। जिसके बाद शांति देवी ने अपर मुख्य अधिकारी के एक माह के वेतन पर रोक लगाई थी।

Related Articles

Back to top button