News UpdateUttarakhand

बेटी के पैदा होने पर मनायी खुशियां, उतारी आरती

देहरादून। पिछले 5 वर्षों से समाज सेवा में जुटे एक दम्पति के यहाँ बेटी पैदा हुयी तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। आज के समय में लोग इतना तो बेटा होने पर भी खुशी नहीं मनाते जितना बेटी के लिए मनाई गई।
दून एनिमल वेलफेर संस्था के संस्थापक आशु अरोड़ा और मिल्ली कौर के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। दम्पति की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। पाँच दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद जैसा ही बेटी को घर लेकर आया गया तो पूरी धूम धाम के साथ उन्होंने बेटी का गृहप्रवेश करा के स्वागत किया। बच्ची के माता पिता का कहना है कि बच्ची पहले बेटी है, फिर पापा की राजकुमारी, फिर एक बहन है, फिर एक माँ है फिर एक मासी है बुआ है और सास है और रिश्ते को अच्छे से निभाती है घर की लक्ष्मी है। बच्ची के माता-पिता, नाना-नानी के साथ साथ दादी-दादा, बुआ-मौसी सभी बहुत खुश हैं।

Related Articles

Back to top button