News UpdatePoliticsUttarakhand

आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात एवं पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट की गरिमामयी उपस्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड की प्रदेश संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा जिनमें मुख्यतः प्रदेश कोषाध्यक्ष मीना रावत, ब्लॉक सचिव (चम्बा) बीना तडियाल, ब्लॉक अध्यक्ष (चम्बा) पुष्पा सजवाण, टिहरी जिलाध्यक्ष सरोजनी अंथवाल, रियासत अली डोईवाला, भगवानपुर ब्लॉक अध्यक्ष लता चैधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खडगे, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने किया। कार्यक्रम के दौरान पूनम कैंत्यूरा ने संबोधित करते हुए मात्र शक्ति को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा कभी न खत्म होने वाली विचारधारा है। इसलिए हम सबको एकजुट होकर इस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुॅचाना है। भाजपा के अराजक शासन का जिक्र करते हुए पूनम ने कहा कि भाजपा का बेटी-बचाओ-बेटी-पढाओं नारा आज थोथा साबित हुआ है।

      प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास व्यक्त करने के लिए समस्त मातृ शक्ति का स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आने से आगामी निकाय एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी को निश्चित रूप से इसका लाभ मिलेगा।

      उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका त्रस्त हो चुका है, पिछले छः साल में राज्य का विकास ठप हो गया है, पिछली कांग्रेस सरकार के समय जिन जनहित की योजनाओं को शुरू किया गया था भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया। राज्य की जनता भाजपा के कुशासन से उबरना चाहती है तथा एक बार फिर से कांग्रेस को सत्ता सौंपकर राज्य में विकास के पहियों को चलाना चाहती है। इस दौरान नवप्रभात एवं हीरा सिंह बिष्ट ने भी शामिल होने वाली महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

     इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज पहाड़ की बेटी अंकिता भण्डारी को न्याय नहीं मिल पा रहा है धामी सरकार पूरे प्रकरण की लीपापोती कर रही है। आज प्रदेश में हर गलत काम में भाजपाइयों की संलिप्तता ये साफ जाहिर करती है कि सत्ता का अहंकार उनके सर चढ़कर बोल रहा है। महिला अपराध के आंकड़े निरंतर बढ़ते जा रहे हैं, कानून व्यवस्था चैपट हो चुकी है। मंत्रिमंडल के सदस्य सरेआम जनता पर अत्याचार करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में मातृशक्ति का कांग्रेस पार्टी में विश्वास शुभ संकेत हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, लक्ष्मी अग्रवाल, राजेन्द्र चैधरी, मोहित उनियाल, आईटी प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, राजेश चमोली, सोनिया आनन्द, कमला रावत, मनोहर सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button