News UpdateUttarakhand

युवक से शादी की जिद पर अड़ी महिला ने चौकी में किया हंगामा

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला एकतरफा प्रेम की चाहत में युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई। शादीशुदा महिला ने शनिवार शाम करीब सात बजे फेरुपुर पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया। युवक को चौकी बुलवाया गया। पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया। बताया जा रहा है कि महिला जिस युवक से शादी करना चाहती है वह धनपुरा गांव का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को साथ लाने की हिदायत देकर वापस भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार एक महिला कुछ दिनों से पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रहती है। महिला किसी कंपनी में कार्य करती है। कंपनी में उसकी मुलाकात धनपुरा के रहने वाले एक युवक से हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला और युवक की कुछ दिनों तक फोन पर वार्ता हुई। कुछ दिनों से युवक ने महिला से बातचीत करना बंद कर दिया। शानिवार को महिला अपनी एक सहेली के साथ फेरुपुर चौकी आ गई। चौकी प्रभारी समीर पांडे ने बताया कि महिला को उसके परिजनों के साथ आने की हिदायत दी गई है।

Related Articles

Back to top button