News UpdateUttarakhand

नशे के इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान इन्द्रानगर फाटक के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से नशे के 38 इंजेक्शन बरामद हुए। इस पर तस्कर वसीम अहमद निवासी नूरी मस्जिद, उजाला नगर को गिरफ्तार किया गया। तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह इन इंजेक्शनों को इन्द्रानगर बड़ी रोड में रहने वाले असलम उर्फ शानू से खरीदकर लाता है और नशेडियों को बेचने का काम करता है। वह स्वयं भी नशे का आदी है और पूर्व में जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button